knowledge2click.blogspot.comDaily News paper Daily job Updates Daily report Daily activities about politics Daily Bollywood Masala

Friday, 27 July 2018

मिस्र: चिड़ियाघर में पर्यटक बढ़ाने के लिए गधे को जेब्रा जैसा पेंट किया, बड़े कान देखकर लोगों ने मजाक उड़ाया

- सोशल मीडिया पर एक छात्र ने पोस्ट किए गधे के फोटो - मीडिया ने भी चिड़ियाघर प्रशासन का मजाक उड़ाया   काहिरा. मिस्र की राजधानी काहिरा में एक चिड़ियाघर में कर्मचारियों ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए गधे पर पेंट करके काली-सफेद धारियां बना दीं, ताकि लोग उसे जेब्रा समझें। हालांकि, एक छात्र ने यह चालाकी पकड़ ली और उसने गधे की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इसके बाद लोग चिड़ियाघर प्रशासन का मखौल उड़ा रहे हैं। दरअसल, काहिरा में रहने वाले महमूद-ए-सराहनी 21 जुलाई को इंटरनेशनल गार्डन पार्क गए थे। यहां उन्होंने काले-सफेद धारियों वाला एक जानवर देखा, जिसे ज्यादातर लोग जेब्रा समझ रहे थे। उसके बड़े कान और हरकतें देखकर उन्हें शक हुआ। ध्यान से देखने पर उन्हें समझ आ गया कि गधे पर जेब्रा जैसा पेंट किया है। उन्होंने इसकी एक फोटो फेसबुक पर डाल दी, जो वायरल हो गई।   चिड़ियाघर प्रशासन पर लोगों ने तंज कसे : फेसबुक पर जॉन बैंक्स ने लिखा, "यह काफी आश्चर्यजनक है। यह चिड़ियाघर उत्तरी अफ्रीका में है और उन्हें जेब्रा नहीं मिल रहा है। ये तो वहां खुलेआम घूमते रहते हैं।"...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2v39j7K
via
Share:

Arsip

Definition List

Support